बिहार बोर्ड 2023 : BSEB ने जारी किया दसवीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड,14 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे कैंडिडेट्स जो इस साल की बीएसईबी दसवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे अपने स्कूल से प्रवेश-पत्र ले सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अधिकार केवल स्कूल के प्रिंसिपल्स के पास है। उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in। इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।

आपको हम बता दे की बिहार में 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी तक होंगी। 10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 जनवरी से शुरू होंगी और 21 जनवरी को समाप्त होंगी। यह प्रवेश पत्र प्रायोगिक परीक्षाओं, सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए मान्य होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले विधार्थी अपने प्रवेश पत्र अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।

बीएसईबी ने निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में एडमिट कार्ड में संशोधन नहीं किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ले जाना जरुरी है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट

आपको हम बता दे की एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट 15 जनवरी 2023 है। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएग। समय सीमा के अंदर ही प्रवेश-पत्र को डाउनलोड कर लेना है।

बिहार मेट्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट की होम पेज पर Important link पर क्लिक करें।
  • अब BSEB 10th Admit card 2023 Download के लिंक पर जाएं।
  • यहां दिए गए Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

Read more articles on jio institute.