Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye | Khoon Badhane Ke Liye Kya Khaye

आज हम आपको Khoon Badhane Ke Upay के बारे में बताने वाले हैं आज कई लोग ऐसे हैं जिनको खून की कमी होती हैं और बहुत मेहनत के बाद भी उनका खून बढ़ नहीं पाता तो आज हम आपको बहुत ही आसान तरीके बतायेगे जिससे आप घर बैठे अपना खून बढ़ा सकते है।

उल्टा सीधा खानपान और अनहेल्दी लाइफ स्टाइल के चलते शरीर में खून की कमी होना आम समस्‍या है। वहीं कई बार हीमोग्लोबिन कम होने के कारण सिरदर्द, थकान-कमाजोरी, सांस फूलना और बेहोशी तक की समस्या होती है। लोग खून बढ़ाने के लिए खूब सारी दवाएं खाते हैं पर पौष्‍टिक आहार लेना भूल जाते हैं। अगर आप रोज़ खून बनाने वाले खाद्य पदार्थों को खाएगें तो शरीर में खून की कमी कभी नहीं होगी।

Hemoglobin Kitna Hona Chahiye?

ब्लड बढ़ाने के लिए क्या खाएं? (Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye) इस दुविधा में हर वह इंसान रहता है जिसका हीमोग्लोबिन कम होता है। वह प्राकृतिक चीजों के सेवन से अपना हीमोग्लोबिन बढ़ाना चाहता है।

Hemoglobin Kitna Hona Chahiye ये हर किसी को नहीं पता है। इसलिए हम बतायेंगे की पुरुष और महिला में हीमोग्लोबिन की मात्रा कितनी  होनी चाहिए। जैसे की,   पुरुषों का औसतन 13.5 से 17.5 ग्राम प्रति 100 मिलीलीटर हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है, जबकि महिलाओं को प्रति 100 मिलीलीटर में 12 से 15.5 ग्राम की आवश्यकता होती है।

Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye

अगर आप कम हीमोग्लोबिन की समस्या से ग्रसित है और आपके दिमाग में यह प्रश्न उठता है कि Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye और हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाए? तो इसके लिए आप नीचे दिए गए प्राकृतिक चीजों का सेवन कर सकते हैं जिससे आपका खून बढ़ने में मदद मिलेगी और हिमोग्लोबिन मेंटेन रहेगा।

चुकंदर

  • चुकंदर में कैल्शियम, आयरन, vitamin A और vitamin C भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • इसमें ढेरों मात्रा में फोलिक एसिड पाए जाते हैं।
  • चुकंदर में फाइबर, मैग्नीज, पोटैशियम से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • आप अपने खाने में चुकंदर का सेवन अवश्य करें।
  • चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
  • चुकंदर की सब्जी बना सकते हैं।
  • बीटरूट का जूस भी पी सकते हैं और
  • बीटरूट को मिक्सी में ग्राइंड कर के आटे में घुसकर इसकी रोटियां भी बनाकर खा सकते हैं।

शहद

  • शहद आयरन का‌ सबसे अच्छा स्रोत माना जाता हैं।
  • प्रतिदिन शहद के सेवन से आपके शरीर मे तेजी से खुन बढने लगेगा।
  • आप‌ किसी भी प्रकार से शहद का‌‌ सेवन कर सकते हैं पर आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा की शहद शुद्ध होना जरुरी हैं।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से एनीमिया से भी बच सकते हैं।

मुनक्का

  • मुनक्का आयरन और vitamin B से भरा हेाता है।
  • ये एनिमिया में दवा की तरह काम करता है।
  • मुनक्का शरीर की कमजोरी-थकान और स्ट्रेस को भी दूर करता है।
  • इसमें मौजूद आयरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है।
  • इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे गर्मियों में रात में भिगा कर अगले दिन सुबह खाली पेट खाना चाहिए।
  • साथ ही एक बार में 5 से ज्यादा मुनक्का नहीं खाना चाहिए।

सेब

  • एनीमिया में सेब बेहद लाभकारी है।
  • अगर रोज एक सेब खाया जाए तो यह शरीर की कई समस्‍याओं को दूर रखने के साथ साथ खून की कमी को भी दूर करता है।
  • सेब मे उपयुक्त मात्रा में आयरन पाया जाता हैं जो की रक्त की कमी को दूर करता हैं।
  • रक्त बढाने के लिए आप प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा सेब का सेवन करे।
  • अगर आप चाहो तो सेब का जूस भी पी सकते हो।
  • सेब को छिलको के साथ सेवन करना अधिक फायदेमंद होता हैं।

गाजर

  • गाजर में beta-carotene, फाइबर, vitamin K, vitamin A, पोटेशियम और बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
  • यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उत्तम है।
  • इसका दैनिक रूप में किया जाने वाला सेवन आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है।
  • आप प्रतिदिन गाजर का जूस पी सकते हैं।
  • गाजर की सब्जी, गाजर का रायता खा सकते हैं।
  • गाजर का मुरब्बा भी फायदा करता है।

लहसुन

  • लहसुन हीमोग्लोबिन की मात्रा बढाने मे‌ बहुत सहायक होता‌ हैं।
  • लहसुन खुन की कमी को भी तेजी से दूर करता हैं।
  • खुन बढाने के लिए आपको प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लहसुन का सेवन करना चाहिए।
  • आप सब्जी या कच्ची कली का भी सेवन कर सकते हो।

खजूर

  • हीमोग्लोबिन की कमी पूरा करने के लिए दो ही खूजर रोज सुबह दूध के साथ काफी है।
  • खजूर में काफी मात्रा में कॉपर, मैग्निसियम, मैग्नीज़, vitamin B6, आचिन, पैंटोथेनिक एसिड और रिबोफ्लाविन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हीमोग्लोबिन को तुरंत बढ़ाते हैं।

काबुली चना

  • काबुली चना शाकाहारी व्यक्तियों के लिए स्वादिष्ट और लौह तत्व का अच्छा स्रोत है।
  • आप इसे अपनी सब्जी, सलाद, पास्ता, पुलाव इत्यादि में मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं।
  • यदि आपको इसका टेक्सचर पसंद नहीं है तो आप इसकी प्युरी बनाकर इसे हम्मस के रूप में प्रयोग कर सकते है, इसमें नींबू का रस मिलाकर प्रयोग करने से विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है।

टमाटर

  • टमाटर खाने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी आसानी से पूरी की जा सकती है।
  • vitamin E, थियामिन, निआचिन, vitamin B6, मैग्निसियम, फॉस्फोरस और कॉपर जैसे पोषक तत्व से भरा टमाटर फाइबर, vitamin A, vitamin C, vitamin K, पोटेशियम और मैग्नीज़ का भी बेहतर सोर्स होता है।
  • और खून बढ़ाने के लिए इन सारी चीजों की जरूरत होती है।

गुलकंद

  • गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर बनाया जाता है।
  • आपकी हीमोग्लोबिन को मेंटेन करने में इसकी भी एक खास भूमिका होती है।
  • गर्मियों के मौसम में शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए गुलकंद खाया जाता है।
  • और इसी के साथ ही यह खून बढ़ाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • अगर आपका अगर आपको डायबिटीज है तो आप गुलकंद का सेवन ना करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां

  • शरीर में जब आयरन की कमी होती है तो खून की कमी उत्पन्न होती है।
  • शरीर में खून को बढ़ाने के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां का भरपूर सेवन करना चाहिए।
  • क्योंकि यह सब्जियां आयरन का मुख्य स्त्रोत मानी जाती है।
  • इन सब्जियों में आप पालक, ब्रोकली, सरसों, पत्ता गोभी, मेथी, बथुआ का सेवन कर सकते हैं।

तिल  

  • भारत में तिल का उपयोग काफी ज्यादा देखने को मिलता है।
  • तिल आयरन, कॉपर, फास्फोरस, vitamin E, और जिंक का अच्छा स्रोत माना जाता है।
  • एक कप तिल में 20 मिली ग्राम आयरन की मात्रा पाई जाती है जो आपके प्रतिदिन के आयरन की मांग को पूरा करने में काफी हद तक मदद करता है।
  • तिल का प्रयोग आप अपने एनर्जी बार, चिक्की, सलाद, लड्डू तथा तहिनी के रूप में भी कर सकते हैं।

अनार

  • अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।
  • इसके अलावा इसमें कैल्शियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
  • इस फ्रूट के सेवन से आप हीमोग्लोबिन को संभवत मेंटेन करने में सफल होंगे।

यहाँ पर हमने khoon badhane ke liye kya khaye इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। लेकिन इसको आपको डॉक्टर की सलाह से खा सकते है। Read more articles on jio institute.