शार्क टैंक इंडिया सीजन 2: आज से शुरू होगा यह बिजनेस बेस्ड रियालिटी शो, जानें कब और कहां देख पाएंगे शो

बिजनेस रियालिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का पहला सीजन सुपरहिट हुआ था। अब इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। शो जल्द ही सोनी चैनल पर प्रसारित होनेवाला है। इसकी तारीख और समय की अनाउंसमेंट हो गई है। साथ ही इसका नया प्रोमो भी रिलीज किया गया है। यह शो अमेरिका के शार्क टैंक शो का इंडियन वर्जन है। 

हाल ही में सोनी टीवी ने इस पसंदीदा शो के कई प्रोमोज और टीजर सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इस शो की झलक देख सभी दर्शक शार्क टैंक इंडिया के नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

करीब एक साल के ब्रेक के बाद फिर से शार्क टैंक इंडिया प्रसारित होने वाला है। शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन 2 जनवरी से रात 10 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। सोनी टीवी के अलावा ये शो सोनी के ऐप सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाला है।

मेकर्स ने शार्क टैंक इंडिया का नए सीजन का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि अब पूरा इंडिया बिजनेस की सही वैल्यू समझेगा।

′शार्क टैंक इंडिया’ एंटरप्रेन्योर्स को आगे बढ़ाने के बारे में है। इस शो के जरिए एंटरप्रेन्योर्स को नए आइडियाज के साथ बिजनेस को बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट मिलता है।

शार्क टैंक के पहले सीजन के होस्ट रणविजय सिंह की जगह दूसरे सीजन में स्टैंड-अप कॉमेडियन राहुल दुआ होंगे। एक प्रोमों में विनीता सिंह ने अपने प्लान के बारे में बता रही हैं। वो कह रही हैं कि किस तरह की पिच होगी, उसमें किसके साथ वो पार्टनरशिप करेगी। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं।

शो में ‘बोट’ कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल, शुगर की को-फाउंडर विनीता सिंह, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की सीईओ नमिता थापर, शादी डॉट कॉम के मालिक अनुपम मित्तल और कारदेखो के फाउंडर अमित जैन हैं। अशनीर ग्रोवर को अमित जैन ने रिप्लेस किया है। शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 की शानदार सफलता के बाद उस समय ही मेकर्स ने शो का सीजन 2 बनाने का प्लान बनाया था। हालांकि सीजन 1 के कुछ शार्क्स को इस बार बहार कर दिया गया है। शार्क टैंक इंडिया के फेमस शार्क अश्नीर ग्रोवर की जगह सीजन 2 में अमित जैन शो में नजर आने वाले हैं।

Read more articles on jio institute.