शरीर की गर्मी को कैसे कम करें, अपनाएं ये 9 बेहतरीन उपाय, जल्द मिलेगी राहत…

शरीर की गर्मी को बाहर करेंगी ये चीजें, आहार में जरूर करें शामिल….

हर इंसान के शरीर का औसत तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। वहीं अगर शरीर का तापमान इससे कम या फिर ज्यादा हो जाए तो शरीर में परेशानी पैदा होने लगती है। शरीर की गर्मी बढ़ने से कई तरह की समस्या आने लगती है जिससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है।

जब किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान बढ़ता है तो इसके कारण यूरिन का रंग भी बिलकुल पीला पड़ जाता है। यदि लम्बे समय तक इस समस्या पर ध्यान ना दिया जाये तो हमें पीलिया जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। पेट की गर्मी बढ़ जाने के बाद हमें न ही तो अच्छे से भूख लगती है और ना ही हमें अच्छा महसूस होता है।

किसी की छाती में जलन रहती है, अक्सर मुहं में छाले हो जाते हैं, पेशाब करते समय भी जलन हो सकती है और Acidity की समस्या भी हो जाती है। इसके अलावा शरीर में पित्त भी बढ़ जाता है।

जानते हैं कैसे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

शरीर में गर्मी के कारण :

किसी भी समस्या का हल जानने के पहले कारणों के बारे में जानना जरूरी है. इसलिए अगर शरीर में गर्मी बढ़ने का कारण पता चल जाए तो इससे होने वाली परेशानियों को कम कर सकते हैं,जो इस प्रकार है।

➭ अधिक गर्म दवाइयों का सेवन करना।

➭ प्रतिदिन अधिक वर्कआउट करना।

➭ धूप में ज्यादा देर तक काम करना।

➭ अल्कोहल का सेवन।

➭ ज्यादा कपड़े या टाइट कपड़े पहनना।

➭ पानी की कमी आदि।

गर्मी से बचने के लिए घरेलु उपचार :

  1. हरी पत्तेदार सब्जियां

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

यह पौष्टिक होने के साथ-साथ पानी से भरपूर होती है जिससे गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचा जा सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

दरसल इनमें कई प्रकार के विटामिंस, फाइबर, मैग्नीज, आयरन, जिंक, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे अहम तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के अलावा शरीर के कई प्रकार के विकारों को दूर करने में भी मदद करते हैं।

  1. नारियल पानी पीना फायदेमंद

शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही नारियल पानी शरीर की गर्मी को संतुलित करता है। गर्मी के दिनों में होने वाले रोग व परेशानियों को कम करने में नारियल का पानी बहुत ही मदद करता है। साथ ही यह शरीर के बढ़ी हुई गर्मी को कम कर शरीर को ठंडा भी करता है।

  1. मौसमी फलों का सेवन

गर्मी हो या सर्दी, मौसमी फलों का सेवन हर मौसम में फायदा करता है क्योंकि प्रकृति ने हमें हर फल मौसम के अनुसार ही प्रदान किए हैं।

फलों के अंदर पानी की अधिक मात्रा होती है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करके डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करते हैं जिससे शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है।

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक होता है क्योंकि फल प्राकृतिक रूप से विटामिंस, मिनरल्स और खनिज तत्वों का उच्च श्रोत होते हैं।

  1. दही से होगी गर्मी दूर :

यह पेट को ठंडा करने में मदद करती है। दही को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। दही में रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और इसका उपयोग स्मूदी, लस्सी और रायता के रूप में खाया जा सकता है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया हमारी गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

  1. पुदीने का पानी

गर्मी के मौसम में पुदीना लगभर हर घर में इस्तेमाल होता है। ठंडी तासीर की वजह से पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है और बॉडी टेंपरेचर मेंटेन करता है। एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के कारण पुदीने के पानी से शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

  1. खरबूजा और तरबूज :

तरबूज और खरबूजा पानी से भरपूर एक फल है, जो आवश्यक पोषक पदार्थों से भी भरा होता है. इसके रस का सेवन करने से शरीर की गर्मी को कम करने में सहायता तो मिलती ही है। इसके अलावा इससे गर्मियों से जुड़े तनाव को दूर करने में भी सहायता मिलती है।

  1. गन्ने का रस:

गन्ने का रस पीने से गर्मियों में लू से बचाव तो होती ही है। शरीर में ठंडक पहुँचाने के साथ-साथ यह हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

  1. खसखस का सर्बत:

गर्मियों में शरीर की गर्मी को कम करने के लिए खसखस का सर्बत का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से हमारे दिमाग को ठंडक मिलती है।

  1. सौंफ के बीज:

शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में व शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के गुण से युक्त सौंफ के बीज गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में फायदेमंद होता है। रात को एक मुट्ठी सौंफ के बीज को पानी में भिंगने के लिए दे देना चाहिए. फिर सुबह उठते ही सौंफ के बीज को अलग कर उस पानी को पी लेना चाहिए। शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए हर सुबह इसका सेवन फायदेमंद रहता है।