गंगा विलास क्रूज़: गंगा में चलेगा दुनिया का सबसे लंबा क्रूज, देखें लग्जरी क्रूज

देश की टूरिज्म इंडस्ट्री को जल्द ही बड़ा बूस्ट मिलने जा रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 13 जनवरी को ‘गंगा विलास क्रूज़’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। भारत और बांग्लादेश की नदियों से गुजरते हुए यह क्रूज 50 दिनों में 3,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट करके दी है। ट्वीट में कहा गया है, ”उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लम्बे क्रूज पर्यटन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे”। इस गंगा विलास क्रूज़ के साथ देश में पर्यटन उद्योग को काफी फायदा मिलने वाला है।

गंगा विलास क्रूज 50 दिनों की अवधि में भारत में गंगा, भागीरथी, हुगली, ब्रह्मपुत्र और वेस्ट कोस्ट नहर सहित 27 नदियों के लगभग 3,200 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा। क्रूज सफर के दौरान 50 से अधिक फेमस पर्यटक स्थलों पर रुकेगा। एक अधिकारी ने बताया कि गंगा विलास भारत में निर्मित पहला रिवर क्रूज है जो वाराणसी और डिब्रूगढ़ के बीच कुल 3,200 किलोमीटर की यात्रा 50 दिनों में पूरी करेगा।

गंगा विलास क्रूज चलेगा PPP मॉडल पर 

केंद्रीय मंत्री ने बताया की ये क्रूज पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर चलेगा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और अंतरा लक्ज़री रिवर क्रूज़ और जे एम बक्शी रिवर क्रूज़ ने मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए हैं।

टिकट की कीमत पर केंद्र सरकार कोई दखल नहीं करेगी। पर सोनोवाल ने ये कहा की विभिन्न पर्यटकों को देखते हुए क्रूज पर हर तरीके की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस क्रूज को अधिनियम के बाद राष्ट्रीय परमिट दिया जाएगा ताकि यह एक राज्य से दूसरे राज्य में निर्बाध रूप से सफर कर सके।

कई सुविधाओं से है लैस

गंगा विलास एक यूनिक डिजाइन और फ्यूचर विजन के साथ बनाया गया है। इसमें शॉवर के साथ बाथरूम, कनवर्टिबल बेड्स, फ्रेंच बालकनी, एलईडी टीवी, स्मोक डिटेक्टर, लाइफ वेस्ट और स्प्रिंकलर मौजूद हैं।

गंगा विलास में अपने मेहमानों के लिए एक मधुर अनुभव प्रदान करने के लिए काफी कुछ सुविधाएं हैं। एक रेस्तरां, स्पा और सनडेक। इसके रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजन परोसने वाले कुछ बुफे काउंटर हैं।

उनका कहना था कि यह यात्रा एक ही क्रूज द्वारा की जाने वाली दुनिया की सबसे लंबी यात्रा होगी। गंगा विलास क्रूज में 18 सुइट्स होंगे। यह दुनिया में किसी एक रिवर क्रूज द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी नदी यात्रा होगी।

Read more articles on jio institute.