पैन-आधार कार्ड को 31 मार्च से पहले करवा लें लिंक, वरना किसी काम का नहीं रहेगा आपका पैन कार्ड

आयकर विभाग ने उन पैन कार्ड होल्डर्स के लिए आखिरी चेतावनी जारी की है, जिन्होंने अब तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। ताजा एडवाइजरी के मुताबिक, अगर 31 मार्च, 2023 तक आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया तो वह बेकार हो जाएगा। वे लोग इस तारीख के बाद अपना पैन कार्ड इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

आईटी एक्ट के मुताबिक, अगर 31 मार्च, 2023 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक कराया तो वह पैन कार्ड किसी भी काम नहीं आएगा। मतलब,1 अप्रैल, 2023 से वह पैन कार्ड काम नहीं करेगा।

हालांकि कुछ लोगों को इससे छूट मिली हुई है, जैसे की जम्मू-कश्मीर, मेघालय, असम के लोगों को इससे छूट मिली है। इसके अलावा जिन लोगो की उम्र 80 साल से ज्यादा है उन्हें भी छूट मिली हुई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए डेडलाइन 31 मार्च, 2022 से 31 मार्च, 2023 की है।

आधार-पैन कार्ड को लिंक करने के लिए देनी होगी पेनाल्टी

आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग ने लोगों को 31 मार्च 2022 तक पैन और आधार लिंक करने के लिए कहा है, लेकिन पैन और आधार लिंक करने के लिए आपको पेनल्टी देनी होगी।

1 जुलाई 2022 से लेकर मार्च 2023 तक पैन और आधार लिंक करने पर आपको 1,000 रुपये की पेनाल्टी देनी होगी। अगर तब तक भी आप दोनों को लिंक नहीं करते हैं तो यह पैन कार्ड इनवैलिड या रद्द हो जाएगा।

पैन-आधार लिंकिंग प्रोसेस

  • Income Tax की ई-फाइलिंग Website पर जाएं।
  • Website पेज पर बाईं तरफ आपको क्विक लिंक्स का Option मिलेगा।
  • ‘Link Aadhar’ Option पर Click करें।
  • अपना पैन, आधार नंबर और नाम एंटर करना है।
  • ये जानकारियां देने के बाद आपको एक OTP भेजा जाएगा।
  • OTP को एंटर करने के बाद आपका PAN-Aadhar Link हो जाएगा।

इस तरह चेक करें आपका पैन-आधार लिंक है या नहीं

  • सबसे पहले www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।
  • सबसे ऊपर ‘Quick links’ हेड में जाकर ‘Link Aadhaar’ पर क्लिक कीजिए।
  • अब इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर सबसे ऊपर एक हाइपरलिंक होगा जिस पर लिखा होगा ‘आप पहले ही आधार लिंक करने का अनुरोध कर चुके हैं, तो स्टेटस जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए’।
  • हाइपर लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपने पैन और आधार की डीटेल्स एंटर करनी होंगी।
  • अब ‘व्यू लिंक आधार स्टेटस’ पर क्लिक कीजिए। इसके रिजल्ट में आपको पता चल जाएगा कि पैन आपके आधार से जुड़ा है या नहीं।

Read more articles on jio institute.