जड़ से खत्म हो सकती है गैस की समस्या बस करने होंगे ये 6 काम, जानें कैसे करने हैं ये उपाय

पेट की गैस को तुरंत निकालने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय, मिलेगी राहत

अपच और गैस आजकल की एक आम समस्या हो गई है। आजकल अधिकतर लोग पेट में गैस बनने की शिकायत करते हैं। खराब खान-पान, इनएक्टिव लाइफस्टाइल और तनाव पेट में बनने वाले गैस के मुख्य कारण हो सकते हैं। अगर आपको बार-बार गैस की समस्या होती रहती है, तो ये समस्या आपको को दूसरी गंभीर समस्या की और ले जा सकती है। इस स्थिति में आपको कब्ज, सूजन और जलन का भी सामना करना पड़ सकता है। कई लोग गैस बनने पर सुबह खाली पेट गैस की दवा ले लेते हैं। लेकिन गैस की दवा का असर स्वास्थ्य पर बुरा पड़ सकता है। इसलिए आपको प्राकृतिक तरीके से ही गैस को निकालने की कोशिश करनी चाहिए। आपको बता दें कि कुछ घरेलू उपाय भी तुरंत गैस निकाल सकते हैं

पेट में गैस क्यों बनती है?

खाना खाने के बाद पाचन क्रिया के दौरान पेट में हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन गैस बनता है जो एसिडिटी या गैस का कारण बनता है। गैस से होने वाले रोग से बचने के लिए आयुर्वेदिक के साथ कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। आयुर्वेद में वात, पित्त, कफ को शांत कर पेट में गैस की समस्या को ठीक करने का सही उपाय बताया गया है। पेट की गैस से निजात पाने के लिए प्राथमिक तौर पर जौ, मूंग, दूध, आसव, मधु का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

गैस बनने के लक्षण :

पेट में गैस बनने पर पेट में दर्द होता है। इसके अलावा हमेशा पेट फूला-फूला सा लगता है। पेट में ऐंठन के साथ पेट भारी लगता है। कई बार चुभन के साथ दर्द और कभी-कभी उल्टी भी हो जाती है। पेट में गैस से सिर भारी-भारी सा लगता है और सिर में दर्द रहता है।

सेब का सिरका :

शरीर में बहुत बार एसिड रिफ्लक्स की वजह पेट में एसिड की कमी का ही परिणाम होता है। ऐसे में आप सेब के सिरके का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल एक कप पानी में दो बड़े चम्मच अनफिल्टर्ड सेब के सिरके का उपयोग करना है। इसका दो बार सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल जाएगी।

दालचीनी की चाय से दूर करें पेट गैस :

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो स्वाद के साथ – साथ शरीर के विभिन्न अंगों के लिए फायदेमंद है। आपको बता दें कि यह एक आम मसाला है जो प्राकृतिक एंटासिड के रूप में कार्य करता है और पाचन को बेहतर कर पेट को शांत रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में इंफेक्शन को ठीक कर सकता है। इसके लिए आप रोजाना चाय का सेवन करें।

गरम पानी के साथ करें तुलसी के पत्तों का सेवन :

तुलसी के पत्तों के अंदर कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो आपको एसिडिटी से तुरंत राहत दिला सकता हैं। इसके लिए आपको केवल तुलसी के तीन से चार पत्ते लेने हैं और इन्हें खा लेना है। इसके अलावा आप चाहें तो गरम पानी में डालकर भी तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

खाने में करें लौंग का उपयोग :

लौंग का सेवन हमारी सेहत पर तो सकारात्मक प्रभाव डालता ही है। साथ ही इसके अंदर कार्मिनेटिव प्रभाव होता है। दरअसल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में गैस के विकास को रोकने का काम करता है। अगर आप राजमा, या काले चने बनाए तो इसे बनाते समय लौंग का उपयोग जरूर करें। लौंग का सेवन करने से आपके पेट में जो गैस की समस्या है वो तुरंत ठीक हो जाएगी।

भुने हुए जीरे के पानी से ठीक करे गैस :

जीरा एक बेहतरीन एसिड न्यूट्रलाइजर के रूप में जाना जाता है। यह ना केवल पाचन संबंधित दिक्कतों को दूर करता है बल्कि यह पेट दर्द से भी राहत दिलाता है। भोजन के बाद भुने हुए जीरे को थोड़ा सा क्रश करें और इसे एक गिलास पानी में डालकर पी लें। या फिर गरम पानी में एक चम्मच जीरा डालकर पीएं। उससे आपकी पेट में होने वाली गैस की समस्या में राहत मिलेगा।

योग करने से ठीक होगी गैस की परेशानी :

पेट में गैस बनने पर अगर आप योगा करेंगे, तो आपको काफी आराम मिल सकता है। योग करने से पेट की गैस तुरंत निकल सकती है। पेट की गैस को निकालने के लिए आप पवनमुक्तासन, भुजंगासन, प्राणायाम आदि योग का अभ्यास कर सकते हैं। लेकिन गैस बनने पर आपको हैवी योगासन करने से बचना चाहिए। आप बालासन, वृक्षासन आदि भी कर सकते हैं।

आपने आर्टिकल के माध्यम से जाना कि स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या काे छोटा नहीं समझना चाहिए, चाहे वह गैस की समस्या ही क्यों न हो। अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया, तो यह गंभीर रूप ले सकती है। आर्टिकल में बताया गया है कि किस प्रकार से कुछ घरेलू सामग्रियों का उपयोग करके गैस से छुटकारा पाने के उपाय किए जा सकते हैं। वहीं, अगर यह समस्या गंभीर हो जाती है, तो डॉक्टर से इलाज करवाना जरूरी है।