सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से होते हैं शरीर में कई लाभ, जाने क्या है उसके लाभ…

सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे और नुकसान…

भारत को आयुर्वेद की सरजमीं कहा जाता है और यहां पाई जाने वाले ढेर सारी जड़ी-बूटियां किसी न किसी रोग में काम जरूर आती है। इन जड़ी-बूटियों में हमारे आस-पास मौजूद ऐसे ढेर सारे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इन्हीं में एक है नीम, जो भारत के हर हिस्से में पाया जाता है। इस पेड़ की पत्तियों से लेकर टहनियां भी हमारे बड़े काम आ सकती है। नीम का पेड़ यूं तो अपने ढेर सारे लाभ के लिए जाना जाता है और इसका औषधीय उपयोग लगभग हजारों वर्षों से होता आ रहा है। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र नीम के पेड़ को “21 वीं सदी का वृक्ष ” घोषित कर चुका है। आप शायद इस बारे में जानते हों लेकिन बता दें कि नीम की पत्तियों का सेवन शरीर की अनेक बीमारियों को दूर कर सकता है। जी हां, अगर आप खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं या फिर इन्हें पानी में उबाल कर नमक के साथ खाते हैं तो आपको अपने शरीर से अनेक बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये बीमारियां।

नीम की पत्तियों के फायदे :

  1. शरीर में कहीं खुजली महसूस हो तो नीम का लेप (Neem Paste) लगाने से फायदे मिलते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस नीम के ताजा पत्तों को पीसकर खुजली वाली जगह पर लगा लें। आपको बार-बार खुजाते रहने से राहत मिलेगी।
  2. स्किन ही नहीं सिर की खुजली (Scalp Itching) को भी नीम दूर करता है। नीम की पत्तियों को पीसकर सिर पर लगाने पर इसके एंटी-फंगल गुण तुरंत अपना असर दिखाते हैं।
  3. डैंड्रफ होने पर नीम की पत्तियों को उबालें और पानी के हरा होने पर आंच से हटा लें। अब नीम के पानी (Neem Water) को ठंडा होने के लिए रख दें और बालों को शैंपू लगाने के बाद इस पानी से धोएं।
  4. चेहरे के लिए नीम को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोड़े-फुंसी हो जाने पर नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा निखार भी आएगा।
  5. नीम की पत्तियों को पीसकर कीड़े-मकौड़े काटने वाली जगह पर भी लगाया जा सकता है। यह कीड़ों से फैलने वाले इंफेक्शन को रोकेगा।
  6. शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए सब्जियों के रस के साथ नीम की पत्तियों को भी पीसकर पिया जा सकता है।
  7. नीम की 2-3 पत्तियों को खाना इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। यह पत्तियां स्वाद में बेहद कड़वी होती हैं इसलिए आप इन्हें पानी के साथ निगल सकते हैं।
  8. समय से पहले सफेद हो रहे बालों की समस्या से निपटने में भी नीम मदद करता है। नीम की पत्तियों को सुखाकर बनाए गए पाउडर (Neem Powder) को रोजाना सिर पर लगाने से बाल वक्त से पहले सफेद नहीं होते।
  9. झुर्रियों और एजिंग को कम करने के लिए नीम फेस मास्क (Neem Face Mask) बेहद असरदार साबित होते हैं। नीम के पाउडर को हल्दी या बेसन के साथ मिलकर लगाया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दही या शहद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  10. मसूड़े या दांतों में दर्द होने पर नीम के पानी से कुल्ला करना फायदेमंद होता है। मुंह की बदबू दूर करने के लिए भी इसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

नीम के पत्ते से होते है ये नुकशान :

यह सच है कि नीम के कई फायदे हैं, लेकिन इसका सेवन ज़रूरत से अधिक नहीं करना चाहिए। आइये, जानते हैं कि इससे आखिर क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

• नीम शुगर लेवल को कम करता है, इसलिए यदि आप उपवास कर रही हैं तो नीम का सेवन नहीं करना चाहिए।

• अगर महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या फिर स्तनपान करा रही हैं, तब भी उनको नीम के सेवन से बचना चाहिए।

• बाल धोते समय इस बात का ख़याल रखना चाहिए कि नीम आपकी आंखों में ना चला जाए, क्योंकि इससे आपकी आंख में जलन हो सकती है।

• नीम के ज्यादा सेवन से मुंह का स्वाद खत्म हो जाता है।