BC sakhi योजना के तहत महिलाएं घर बैठे हर महीने 4000 की कमाई कर सकती है।

BC sakhi योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है, जानिए पूरी जानकारी….

देश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सुविधाजनक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिला को सुरक्षा दी जा रही है और साथ ही उनके लिए रोजगार के नए अवसरों देने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यीमंत्री योगी आदित्यसनाथ ने हाल ही में इस स्कीरम का एलान किया है. जिसका नाम बीसी सखी योजना है। जिसके तहत महिलाओं को बैंक सम्बंधित रोजगार दिया जाएगा और साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंक सम्बंधित कार्यों के लिए बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस स्किम का लाभ उत्तर प्रदेश के गांवों में रहने वाली महिलाओं को मिलेगा। इस स्किम का लाभ लेकर महिलाएं अपने पैरो पर खड़ी होकर पैसे कमा सकती है। ये महिलाएं गांव में जाकर लोगो को बैंकिंग की सुविधाएं के बारे में समजूति देगी। गांव के लोगो को बैंकिंग के लिए जागृत करेगी। महिलाएं घर पर बैठ कर ग्रामीण बैंक का काम पूरा करेगी।

योजना के तहत महिलाओं को 6 महीने तक प्रति माह 4000 रुपये की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा बैंकिंग ट्रांजेक्शन करवाने पर भी महिलाओं को कमीशन मिलेगा।

बैंक सखी का कार्य :

बैंक सखी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा | यह सभी सखी घर – घर जाकर गांव के लोगो को बैंकिंग योजनाओ और आप बैंक से किस तरह से फायदे ले सकते है, इस के बारे में बताएंगी | इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गो की पेंशन, दिव्यांगों को उनका भत्ता, मनरेगा श्रमिकों के भुगतान की जानकारी तथा वह किस प्रकार बैंक से पैसो का लेन-देन कर सकते है, इस के बारे में बताना सखी का कार्य होगा | योजना की खास बात यह होगी कि इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को नियुक्त किया जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके, और उन्हें अपना घर चलाने में सहायता प्राप्त हो |

बीसी सखी योजना का उद्देश्य :

इस योजना का उद्देश्य यही ही है की कोरोना की महामारी से काफी लोग बैंक का काम नहीं कर पा रहे थे। उन्हें घर बैठे बैंक की सुविधा देना इस योजना का कार्य है। ताकि सभी लोग का काम आसानी से घर पर बैठ कर हो जाए। इस के कारन कोरोना का संक्रमण भी न फैले।

इस योजना में भाग लेने वाली महिलाओं की योगयता :

महिला दसवीं पास होनी चाहिए।

BC सखी लेन-देन में निपूर्ण हो।

महिला बैंकिंग सेवाओं को समझने में सक्षम हो।

और नियुक्त महिला को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाना आ सके।

बीसी सखी योजना का मुख्य लक्ष्य :

• जनधन सेवाएं ये गांव में पूरी करना |

• लोगो को लोन के बारे में समझा कर उसमे हिस्सेदार बनाना |

• लोन रिकवरी कराना |

• बीसी सखी का मुख्य कार्य बैंक खाते से घर -घर जाकर जमा व निकासी करवाना है।

• स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सेवाएं प्रदान करना है।

बीसी सखी योजना के जरुरी दस्तावेज :

 आधार कार्ड

 एड्रेस प्रूफ

 बैंक खाता

 पासपोर्ट साइज फोटो

 पंजीकृत मोबाइल नंबर

 BC सखी

बीसी सखी योजना में रजिस्ट्रेशन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया :

  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जा कर आपको BC Sakhi App को सर्च करना होगा।
  2. अब आपके एप्स को डाउनलोड करने का विकल्प आएगा उस पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लेंगे|
  3. उसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज ओपन होगा जहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
  4. इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक 6 नंबर का ओटीपी आ जायेगा आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
  5. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ दिशा -निर्देश आजायेंगे। आपको सारे दिशा -निर्देश ध्यान से पढ़ने होंगे उसके बाद आप आगे जाने के स्टेप पर क्लिक कर दे।
  6. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपनी बेसिक प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा I
  7. अब आप एक नए पेज में पहुंच जाएंगे जहां आपसे जो भी आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी उसका विवरण देंगे
  8. उसके बाद आप सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  9. इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट यहां पर अपलोड करने होंगे।
  10. आपको यहाँ कुछ साधारण से प्रश्नो के उत्तर भी देने होंगे , सभी प्रश्नो के उत्तर बहुविकल्पीय होंगे प्रश्न हिंदी व्याकरण और गणित से पूछे जाएंगे I
  11. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने पर आपको सूचना स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगी और इसके अलावा अगर आप यहां पर चयनित होते हैं तो उसका भी मैसेज आएगा और अगर नहीं होते हैं तो उसका क्या कारण है वह भी आपको यहां पर बता दिया जाएगा I