15 अगस्त के 76 वां स्वतंत्रता दिवस के लिए चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करे।

क्या है हर घर तिरंगा अभियान, हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करे….

जैसा की हम सभी को पता है की 15 अगस्त 76 वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवशर पर अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है।

हर घर तिरंगा अभियान का शुभांरभ हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तहत शुरू किया गया है। जिसका मुख्य उदेश्य यह है की देश के सभी नागरिको में देश के प्रति सदभावना की प्रेरणा जागृत हो। आपको बता दें की हर घर तिरंगा के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 76 साल और अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने और मानने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।

हर घर तिरंगा अभियान के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपने घर पर तिरंगा फहराना है और उसके साथ सेल्फी लेनी है। और उस फोटो को harghartiranga.com या अपने social media account पर अपलोड करना है। उसके बाद आप लोग ऑनलाइन हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।

हर घर तिरंगा अभियान में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया :

सबसे पहले सभी लोगो को Har Ghar Tiranga Official वेबसाइट को ओपन करना है।

इसके बाद होम पेज पर “PIN A FLAG” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर Next पर क्लिक करना है।

इसके अलावा आप सीधे जीमेल से भी लॉगिन कर सकते हैं।

इसके बाद आपकी लोकेशन दिखाई देगी, यहां पर PIN A FLAG पर क्लिक करना है।

इतनी प्रोसेस पूरी करने बाद आपका रजिस्ट्रेशन समाप्त होता है।

आप Download Certificate पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड (Har Ghar Tiranga Certificate Download) कर सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान का certificate ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करे :

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने से पहले आपको तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेनी होगी या आप तिरंगे को फहराते हुए फोटो लेकर अपलोड करना होगा।

जिसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए डिटेल्स में आपके नाम और मोबाइल नंबर को डालना होगा।

उसके बाद नीचे आपको अपने मोबाइल के लोकेशन को ON करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

Click करने के बाद आपके Location के अनुसार आपके द्वारा डाला गया फोटो अपलोड हो जाएगा।

उसके बाद आपको डाउनलोड सर्टिफिकेट का ऑप्शन दिखाई देगा।

जिस पर क्लिक करके आप Har Ghar Tiranga Certificate Download कर सकते हैं।