दांतों पर है कीड़े का कब्जा, आज ही आजमाएं ये बेजोड़ नुस्खा….

दांतों में लग जाए कीड़ा तो करें ये घरेलू उपचार…..

दांतों की ठीक से देखभाल ना करने के कारण दांतों में कैविटी, सड़न, खून आना जैसी समस्याएं आने लगती है जिससे दांतों में दर्द होने लगता है जो सहन करना आसान नहीं होता। दांतों में कीड़ा लग जाने पर टीथ अंदर से खोखला होने लगता है फिर वहां खड़ा बन जाता है और धीरे धीरे दांत खत्म होने लगता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए कुछ लोग दांत का कीड़ा मारने की दवा का सहारा लेते है पर हम बिना मेडिसिन के देसी घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार से दांत के कीड़े का इलाज कर सकते है।

दांत में कीड़ा लगना एक ऐसी परेशानी है जो एक बार हो जाए तो फिर बहुत ही मुश्किल से ठीक होती है। अगर दांत में कीड़ा लग जाए तो दांतों में काफी दर्द होता है और ठंडा, गर्म खाने या पीने में भी काफी तकलीफ होती है। इसके साथ ही यह काफी ऑक्वर्ड लगता है और इससे कारण दुसरो के सामने भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस परेशानी का इलाज काफी महंगा और तकलीफ देने वाला होता है।

आज इस लेख में हम जानेंगे प्राकृतिक रामबाण तरीके से दांत से कीड़ा कैसे निकाले।

दांतों में कीड़ा लगने की ये है वजह :

• नियमित ब्रशिंग ना होना।

• जरूरत से ज्यादा मीठी चीजें खाना।

• ज्यादा गर्म चीजों खाना।

• फास्ट फ्रूड या ऑयली चीजें खाना।

• टॉफी, कैंडी, चॉकलेट खाना।

• खाने से पर्याप्त न्युट्रिशन ना मिलना।

• कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन D की कमी होना।

दांतो में लगे कीड़े निकालने के घरेलु उपचार :

दांतों में कीड़े निकालने का घरेलू उपाय लौंग तेल :

प्राचीन समय से ही लौंग तेल का उपयोग विभिन्नल स्वा स्य् क समस्याेओं को दूर करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। लेकिन आयुर्वेद में दांत का कीड़ा निकालने के लिए लौंग तेल को बहुत ही प्रभावी औषधी माना जाता है। लौंग तेल का उपयोग न केवल दांतों के कीड़ों को दूर करने बल्कि दांत दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है। ऐसा इसलिए है क्योंोकि लौंग में एक बहुत ही मजबूत घटक के रूप में यूजीनॉल पाया जाता है। यह एनेस्थेएटिक और एंटीसेप्टिक दोनों ही गुणों वाला होता है। इस घटक की मौजूदगी आपके तंत्रिकाओं को कम करने और संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। इस तरह से आप दांत के कीड़ों का उपचार करने के लिए लौंग तेल का उपयोग कर सकते हैं।

दांत में लगे कीड़े को जड़ से निकाले पुदीना तेल :

आप पुदीना के शीतलन गुणों के बारे जानते होगें। लेकिन क्या आपको पता है कि पुदीना आपके दांतों की समस्यालओं को भी दूर कर सकता है। पुदीने में मेन्थॉतल नामक एक सक्रिय घटक होता है जिसमें एंटी-बैक्टीओरियल गुण होते हैं। ये गुण स्वाेभाविक रूप से दांतों के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। आप अपने दांतों के कीड़े सहित दांतों से संबंधित अन्य। सभी समस्यावओं को दूर करने के लिए पुदीने का उपयोग फायदेमंद होता है। दांत में लगे कीड़े को निकालने के लिए पुदीने के तेल के अलावा इसकी पत्तियों को पीस कर निकाले गए रस का उपयोग कर सकते हैं।

दांतों में सड़न दूर करे नमक का पानी :

पानी में नमक घोलकर कुल्लार करने से आप अपने दांतों को सड़ने से बचा सकते हैं। क्योंवकि नमकीन पानी से कुल्लाो करने के फायदे मुंह की स्वनच्छ ता को बनाए रखने में मदद करते है। नमक युक्तक पानी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिसके कारण यह मुंह में मौजूद खराब बैक्टीारिया को नष्टह करने में सहायक होते हैं। इस तरह से आप अपने मुंह को संक्रमण से बचाने के लिए प्रत्येकक भोजन के बाद नमक वाले पानी से कुल्ला करें। आप सोने से पहले और सुबह उठने के बाद भी इस नमकीन पानी का उपयोग कर सकते हैं।

दांतों के रोग ठीक करे नींबू :

विटामिन सी की उच्चक मात्रा नींबू में होती है। इसके अलावा नींबू के रस में एंटीबैक्टीकरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। इस कारण मुंह के कीड़ों को मारने के लिए नींबू का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। यदि आप दांतों से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं तो नींबू के रस को अपने दर्द प्रभावित जगह पर लगाएं या नींबू के टुकड़े को मुंह में रखें और थोड़ी देर के बाद आप साफ पानी से कुल्लाि कर लें। यह आपकी दांतों संबंधी समस्यांओं को दूर करने का सबसे सरल तरीका है।

दांतों में कीड़ा लगने की आयुर्वेदिक दवा नीम :

प्राचीन समय से लोगों द्वारा टूथ ब्रश की जगह नीम की दांतून का उपयोग किया जा रहा है। स्वाचभाविक रूप से दांतों को स्व स्य्नीम रखने में नींम बहुत ही फायदेमंद होती है। नीम की दांतुन में फाइबर की मात्रा होती है जो दांतों से प्लेबक को हटाने में मदद करती है। इसके अलावा आप दांतों के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए भी नींम की दांतून और नीम की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप नींम की पत्तियों को चबाएं और फिर तुंरत ही पानी से कुल्लाा कर लें। यह आपके दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकती है।

दांत के कीड़े निकालने का घरेलू उपाय बेकिंग सोडा :

एंटीमाइक्रोबायल गुणों के कारण बेकिंग सोड़ा का उपयोग दांतों की सफाई के लिए किया जा सकता है। बेकिंग सोड़ा में क्षारीय गुण होते हैं जो मुंह में मौजूद एसिड को निष्क्रिय करने में मदद करते हैं। एसिड के कारण मसूड़ों और दांतों को नुकसान हो सकता है। आप दांतों की सफाई के लिए गीले ब्रश को बेकिंग सोडा में भिगोएं और अपने दांतों को साफ करें। लेकिन सावधान रहें यह आपके दांतों की तामचीनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इस उपचार को कुछ ही दिनों के लिए उपयोग करें। अधिक दिनों तक बेकिंग सोड़ा का उपयोग आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।