जन्नत से कम नहीं हैं भारत की ये 5 जगहें, आपको एकबार जरूर जाना चाहिए

भारत में ऐसी कई बेहतर जगहें मौजूद हैं जहां जाकर आपको जन्नत का एहसास होगा। आपको ऐसा लगने लगेगा कि आप किसी और ही दुनिया  में पहुंच गए हैं।

आप चाहें तो इन जगहों पर अकेले समय गुजार सकते हैं या पार्टनर संग क्ववालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ जा सकते है। भारत की इन 5 खास जगहों पर पहुंचते ही आपको एक अलग ही खुशी का एहसास होगा। तो इस बार अपने आपको रिफ्रेश करने के लिए और कुछ समय बिताने के लिए भारत की इन 5 जगहों पर घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

कश्मीर

कश्मीर एक ऐसी जगह है, जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, साथ ही देश-विदेश के कई पर्यटक यहां इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं।

कश्मीर केा गुलमर्ग और सोनमर्ग पूरे साल बर्फ से ढका रहता है जहां जाकर आप एक अच्छा समय गुजार सकते हैं। इसके अलावा यहां मौजूद डल झील पर शिकारे का सफर कर आप अपने मन में एक यादगार पल को कैद कर सकते हैं, साथ ही यहां कई तरह के बाग भी देखने को मिलेंगे जो आपको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। अगर आप कश्मीर जाएं तो यहां का कहवा जरूर पीकर आएं।

जैसलमेर

राजस्थान के इस खूबसूरत शहर जैसलमेर में आपको किलों के अद्भुत इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा। यहां मीलों फैले रेत पर आप ऊंट की सवारी कर आनंद ले सकते हैं और रात में रेत के बीचो बीच बैठकर बोनफायर का मजा भी उठा सकते हैं।

यहां आप मरुस्थल जाकर कैंपिंग भी कर सकते हैं। साथ ही यहां की हवेलियों को देखते ही आपको राजा-महाराजाओं के जमाने की झलक का अहेसास होने लगेगा। जैसलमेर भारत के राजा-महाराजाओं के इतिहास को अच्छे से दिखता है।

मनाली

हर साल हजारों पर्यटक व्यास नदी, पहाड़ों से घिरे सुंदर रास्ते, सुहावने मौसम और सुंदर प्राकृतिक नजारों का मजा लेने के लिए मनाली पहुंचते हैं। मनाली में चारों तरफ फैली बर्फ की पहाड़ियां और पाइन ट्री के जंगल यात्रियों का दिल जीत लेते हैं।

ऐसी खूबसूरत वादियों में कौन नहीं जाना चाहता। यहां पहुंचने पर आपको एकदम जन्नत जैसा एहसास होगा, और यहां के खूबसूरत नजारे आपका दिल और दिमाग दोनों फ्रेश कर देंगे।

कूर्ग

अगर आप शहर के शोर-शराबे से दूर कहीं एकांत जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको कर्नाटक के पहाड़ों में बसे कूर्ग स्थल पर जाना चाहिए क्योंकि ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अपनी लाइफ के रूटीन से कुछ दिन ब्रेक लेकर कूर्ग घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह काफी अच्छी है। सुंदर पहाड़, चाय के बागान और चारों तरफ फैली हरियाली आपका मन मोह लेगी। अगर आपको यहाँ रुकना है तो आप यहां कुछ दिनों तक ट्री हाउस में रहने का मजा भी उठा सकते हैं।

गोवा

अगर आपको अपने दोस्तों या पार्टनर के संग पार्टी करना बेहद पसंद है तो आप गोवा जा सकते हैं। सी बीच पर बैठकर न सिर्फ आप अकेले वक्त गुजार सकते हैं बल्कि दोस्तों के संग पार्टी भी कर सकते हैं।

यहां के सी बीच बहुत ही खूबसूरत हैं जहां पर मौजूद पब एंड रेस्तरां पार्टी करने के लिए एक बहेतरीन माहौल बनाते हैं। गोवा में घूमने के लिए आपके बजट पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा। साथ ही गोवा अपने समुद्र तट और सी-फूड के लिए काफी फेमस जगह है। आप यहां पर तरह-तरह के फूड्स और ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं।

Read more articles on jio institute.