1 दिन में पिंपल्स हटाने है तो यह 5 घरेलु नुस्खे जरूर इस्तेमाल करे…..

चहरे के पिंपल्स को कैसे करे दूर, एक्सपर्ट ने बताया यह घरेलु नुस्खा…

आज कल के सभी लोगो ऐसा लगता होगा की हमारा चेहरा खूबसूरत हो। पिंपल्स फ्री और खूबसूरत चेहरा हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में पिंपल्स हो जाये तो लोग बहुत परेशान हो जाते है। आजकल की ख़राब खानपान, ख़राब डाइट, ज्यादा तनाव और धूल-मिट्टी के कारन अक्सर लोगो को पिंपल्स से परेशान होना पड़ता है। खास करके चहरे पर अधिक पिंपल्स देखने को मिलते है।

ऐसे में अकसर लोग पिंपल्स को मिटाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी अपने चेहरे के पिंपल्स को मिटा सकते हैं।

चहरे से पिम्पल्स हटाने कुछ घरेलु नुस्खे :

मुल्तानी मिट्टी :

पिम्पल्स के लिए मुल्तानी मिट्टी एक वरदान है। त्वचा से तेलिया पदार्थ और गंदगी हटाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद लाजवाब काम करती है। इसे रोज नहाते समय गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं लीजिये। पिम्पल्स चेहरे से यूं गायब हों जायेगे जैसे कभी थे ही नही। यदि आप खड़ी मुल्तानी मिट्टी ले रहे हैं तो उसे रातभर गुलाबजल में भिगो कर रखना है। लगाने से पहले सादे पानी से चहरे को अच्छे से साफ कर लीजिये। लगाते समय उसमें थोड़ा नींबू मिला लीजिए। उसके बाद अपने चहरे पर लगाए। इस मिश्रण से आपके पिम्पल्स बहुत जल्दी सूख जाएंगे।

एलोवेरा जेल :

एलोवेरा में एक नहीं, कई आयुर्वेदिक गुण हैं। इसे खाया भी जा सकता है और लगाया भी जा सकता है। त्वचा संबंधी रोगों के लिए एलोवेरा अधिकतम लाभकारी है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पिम्पल्स को जड़ से खत्म किया सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिम्पल्स को बहुत जल्दी ठीक करने में सहायता करते हैं। एलोवेरा को रात में सोते वक्त लगाएं। यदि आपके पास विटामिन ई के कैप्सूल उपलब्ध हैं तो उसे इसमें मिलाकर लगाएं।

एलोवेरा के पत्ते से एक कटोरी में एलोवेरा जेल को निकल ले। इसमें एक विटामिन इ की कैप्सूल को मिलाएं। ये दोनों चीजों को अच्छे से मिश्रण करे। और यह पेस्ट को रात में सोने से पहले लगाए। आपके पिम्पल्स यु हो जायेगे दूर।

कोलगेट से कैसे हटाए पिम्पल्स :

कोलगेट का इस्तेमाल फेस पर करने से चेहरे के रोम छिद्रों में जमा धूल मिट्टी और प्रदूषण की गंदगी साफ़ हो जाती है। इसकी वजह से फेस पर नए पिंपल्स होने की संभावना कम हो जाती है।

कोलगेट में ट्राइल्लोजन यौगिक मिश्रण होता है, जो एंटी बैक्टीरियल, एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक गुणों से भरा हुआ है। इसलिए यह आपके चेहरे से मुंहासों को ठीक करने में मदद करता है। यदि आपको फेस पर पिंपल्स हो गए है तो कोलगेट को एक उंगली में लेकर पिंपल वाली जगह पर लगाएं। इस इसे सोने से पहले लगाएं और रात भर के लिए लगा रहने दें। सुबह पानी से अपने मुंह को धो लें।

कच्चे दूध और हल्दी का पेस्ट :

एक छोटे से कप में तीन से चार चम्मच कच्चा दूध लीजिए!

उसके बाद कच्चे दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं या फिर उससे जरा कम ही मिलाएं !

क्योंकि ज्यादा हल्दी मिलाने से आपका चेहरा पीला दिख सकता है!

दूध आपकी स्किन के लिए क्लींजिंग का काम करता है, उससे आपके चहरे के पिम्पल्स हे वो काम हो सकते है।

और हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होने के कारण यह बैक्टीरिया को खत्म करेगा जिससे पिंपल हो रहे हैं !

कच्चे दूध और हल्दी मिश्रण हो जाने के बाद आधे से कम चम्मच हनी को भी मिला लीजिये।

यह तीनों का मिश्रण हो जाने के बाद इसमे कॉटन डालकर और कॉटन से सारे चेहरे पर लगा लीजिये।

और यह मिश्रण चेहरे पर आधे घंटे तक रहने दीजिए !

अगर आपकी स्किन ड्राई नही यानी आपकी स्किन से तेल निकलता है तो उसमें आधे से कम नींबू आप निचोड़ सकते है !

इसका इस्तेमाल आप हर रोज कीजिये इससे आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा और आप की स्कीन का टेक्चर भी सुधर जायेगा।

टमाटर करेगा पिम्पल्स हटाने में मदद :

टमाटर विटामिन सी से भरपूर होता है। टमाटर लगाने से आपके चहरे में पिम्पल्स की समस्या हो रही है वो कम हो सकती है। टमाटर के उपयोग से आप पिम्पल्स के निशान भी मिटा सकते है और, आपकी स्किन भी ग्लोइंग करने लगेगी। आपको एक टमाटर लेना है और उसको दो टुकड़ो में काट लेना है, और दोनों टुकड़ो को आपके चहरे पर धीरे धीरे लगाना है।