जेईई मेन 2023: जेईई मेन की अधिसूचना जारी, जनवरी में ली जाएगी परीक्षा

JEE Main 2023 Application Form शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए JEE Main 2023 की परीक्षा सूचना जारी हो गई है। JEE Main 2023 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा 17 अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। इस साल भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपी गई है।

NTA ने सूचना जारी कर बताया कि पहले सत्र की परीक्षा 2023 में होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार 15 दिसंबर 2023 से शुरू हो गई है। इंजीनियरिंग दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक छात्र-छात्राएं NTA जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

JEE Main 2023 में होगा 13 भाषाओं का आयोजन

हम आपको बताना चाहते हैं कि JEE Main 2023 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा जिसमें हिंदी, गुजराती, आसामिया, अंग्रेजी, बंगाली, कन्नड़, ओडिया, मलयालम, पंजाबी, मराठी, तमिल, उर्दू और तेलुगू जैसे भाषा को शामिल किया गया हैं।

जेईई मेन में दो पेपर होंगे

जेईई मेन मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। आईआईआईटी, एनआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

पेपर-2 बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है, जो कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

परीक्षा से संबंधित जानकारी

  1. जेईई मेन परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 15 दिसंबर 2022 से हो गई है। छात्र 12 जनवरी, 2023 को सुबह नौ बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
  2. क्रेडिट/डेबिट, कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2023 को रात 11:50 बजे तक है।
  3. परीक्षा केंद्र की घोषणा जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में की जाएगी।
  4. जेईई मेन की परीक्षा पहले सत्र में 24 जनवरी, 25, 27, 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी 2023 को होगी।

JEE Main 2023 Application Form के लिए योग्यता

  • 12वीं पास या डिप्लोमा पास छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।
  • JEE Main 2023 Application Form के लिए उम्मीदवार की कोई उम्र सीमा नहीं है।

जेईई मेन 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म ऐसे भरे

  • सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर सबसे नीचे एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • अब New Registraion लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए लॉगिन करें
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • अब आगे व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण के साथ जेईई मेन आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब जेईई मेन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब फॉर्म को सेव कर दीजिए।

अब अंत में जमा हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Read more articles on jio institute.