Percentage का अर्थ क्या है, और Percentage कैसे निकाले जाते है….

Percentage निकालने का तरीका क्या है….

प्रतिशत एक बहुत ही आवश्यक गणितीय अध्याय है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग क्षेत्र में किया जाता है। हम इस गणितीय अध्याय का इस्तेमाल अपने रोजाना के जीवन में भी करते है।

प्रतिशत मुख्य रूप से पांचवी कक्षा के बच्चे को पढ़ाया जाता है, जो 11वीं, 12वीं में भी इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से प्रतिशत के सवाल सरकारी नौकरी के परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

अगर आप आगे पढ़ने के लिए या करियर बनाने के अलग अलग क्षेत्र में कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी प्रतिशत कैसे निकाले कि जानकारी होनी चाहिए। ताकि आप कुछ सरल सवालों को जल्द से हल करके अपने करियर को सुरक्षित बना सके।

प्रतिशत का अर्थ क्या है :

दोस्तों जैसा कि आप प्रतिशत शब्द को देख कर ही समझ सकते हैं कि प्रतिशत दो शब्दों के मेल से बना हुआ शब्द है। पहला शब्द है प्रति जिसका अर्थ है प्रत्येक और दूसरा शब्द सत् है जिसका अर्थ सैकड़ा या 100 की संख्या होती है।

प्रतिशत शब्द से तात्पर्य 100 के आंकड़े से होता है जिसे सरल भाषा में प्रति सौ कहा जाता है प्रतिसौ का मतलब है जब आप किसी आंकड़े या संख्या को 100 से भाग देते हैं तो उस आंकड़े के आगे प्रतिशत का चिन्ह लगा दिया जाता है सरल शब्दों में कहें तो प्रतिशत का इस्तेमाल गणित में 100 को दर्शाने के लिए किया जाता है।

प्रतिशत क्या है :

गणित में किसी नंबर का अनुपात (Ratio) निकालने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है उस तरीके को Percentage कहते हैं. यह एक तरह का ration या fraction होता है जिसे 0 से लेकर 100 के बिच में दर्शाया जाता हैं.

Percentage को हिंदी में प्रतिशत कहा जाता हैं और इसे % चिन्ह के जरिये दर्शाया जाता हैं. जैसे की 100%, 50%, 17%. दैनिक जीवन में हम इसका उपयोग भी करते हैं. Bank में loan लेते समय उस loan का ब्याज Percentage में ही बताया जाता हैं, result में भी Percentage दिए जाते हैं.

प्रतिशत निकालने का फॉर्मूला :

यदि आप को किसी अंक का प्रतिशत निकालना है तो आप यहाँ बताये गए फार्मूला का प्रयोग कर के आसानी से प्रतिशत निकाल सकते हैं।

प्रतिशत = (प्राप्त मान⁄ कुल मान) × 100

प्रतिशत कैसे निकाले :

उदाहरण: किसी स्टूडेंट को 500 मार्क्स में से 430 मार्क्स प्राप्त हुए है, तो उसका परसेंटेज मार्क्स कितना है?

दिए हुए प्रश्न का परसेंटेज निकालने का नियम:

सबसे पहले प्राप्त अंक या मार्क्स 430 को 100 से गुणा करे.

गुणा करने पर प्राप्त मार्क्स 43,000 को total मार्क्स यानि 500 से भाग करे.

भाग करने पर प्राप्त मार्क्स 86 है.

अर्थात, 500 मार्क्स में से 430 का मार्क्स 86% है.

परसेंटेज गणना:

500 × 100 ÷ 430 = 86%

प्रतिशत निकालने की दूसरी मेथड :

उदहारण के लिए अगर आपने 600 मार्क्स का पेपर दिया जिसमे आपके 85% आते है लेकिन आपको यह नहीं पता की आपने कितने मार्क्स हासिल किये तो चलिए इसे पता करते है.

सबसे पहले 600 को 100 से भाग कर देना है जिसका रिजल्ट 6 आता है.

इस बार आपको पहले से पता है की आपके 85% है इसलिए आपको इसे 6 से गुणा कर देना है जिसका रिजल्ट 510 आता है.

मतलब की अगर किसी स्टूडेंट के 600 मार्क्स के पेपर में 85% आते है तो उसने 510 मार्क्स हासिल किये होंगे।

600/100 × 85 = 510

ये दो तरीको से आप प्रतिशत निकाल सकते है।

Percentage की उपयोगिता क्या हैं :

Percentage को अनेको महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उपयोग में लिया जाता है। उदाहरण के लिए लोन पर ब्याज, प्रोडक्ट पर कमीशन या फिर किसी स्कूल या कॉलेज की परीक्षाओं के रिजल्ट का प्रतिशत/Percentage निकालने इत्यादि में।

अगर कोई दुकानदार अपने ग्राहको को किसी सामान पर छूट दे रहा है यानि कि Discount Offer करता है तब भी वह Percentage के माध्यम से ही बताया जायेगा तथा किसी को बैंक से लोन लेना हो या फिर ब्याज आदि से सम्बंधित बातें सभी Percentage के माध्यम ही से लोगों को सूचना दी जाती है।