आँखों में चला गया है कचरा, तो उस कचरे को ऐसे निकले, क्या इसके उपाय….

आंखों में गए धूलकण या गंदगी को हटाने के लिए आजमा सकती हैं ये घरेलू उपाय..

आप सड़क पर जा रहे हैं और आंधी आ जाती है या फिर तेज़ हवाएं चलती है। ऐसे में अक्सर आंखों में धूल-मिट्टी चली जाती है। या फिर, कभी आंख में कुछ और उड़ती हुई चीज़ भी चली जाती है। ऐसे में परेशानी होने पर ज्यादातर लोग आंख मलने लगते हैं। हम आपके लिए लाए हैं ऐसे टिप्स जो इस समस्या में आपके काम आएंगे।

आंख में कुछ चला जाए तो उसे निकालें इस तरह।

  • अगर आंख में कुछ जाकर फंस जाए, तो सबसे अच्छा होता है कि आप तुरंत कई बार पलकों को झपकाएं। जितना ज्यादा आप पलकें झपकाएंगे, उतना ज्यादा चांस होगा कि आपकी आंख से कचरा निकल जाएगा।
  • कई बार पलकों के अंदर कोई धूल कंकड़ फंस जाता है। ऐसे में आप अपनी ऊपरी पलकों को उठाकर निचली पलकों पर रखें। फिर आंखें रोल करें जिससे कि फंसा हुआ धूल का कण निकल जाए।
  • आंखों में ठंडे पानी से साफ करे। आप आंखें खोलकर पानी के नल के नीचे भी चेहरा रख सकते हो। पानी से आपकी आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा इसलिए घबराएं नहीं।
  • सूती कपड़े को पानी में भिगोएं और आंखों के कोनों पर इसे रखकर दवाएं। बस इतना ध्यान रखें कि कॉर्निया को मसलें नहीं, ये संवेदनशील होता है, इसे नुकसान न पहुंचाएं। सूती कपड़ा सफेद होगा तो आपको आंख में फंसा धूल का कण निकलने के बाद दिख जाएगा।
  • अगर आप खुद अपनी आंखों से धूल मिट्टी निकाल न पाएं तो अपने दोस्त की मदद लें। अपनी पलकों को ऊपर की तरफ उठाएं ताकि आसानी हो।

आंखों में कचरा जाने पर क्या नहीं करना चाहिए।

सबसे पहले तो आप यह जान लें कि आंखों में कचरा जाने पर आपको क्या नहीं करना चाहिए-

• कीड़ा, कचरा जाने पर खुजली या जलन महसूस होगी मगर आंखों को बिल्कुल भी रगड़ें नहीं।

• कोई चीज जाने पर आंखों को जल्दी-जल्दी झपकाएं नहीं, इससे कचरा या कीड़ा मर जाएगा और आंखों में बैक्टीरिया फैल जाएंगे।

• आंखों को छूने से पहले हमेशा साबुन से हाथ जरूर धो लेना चाहिए।

• आंखों पर कभी भी दबाव नहीं बनाना चाहिए।

• आंखों से कीड़ा-कचरा निकालने के लिए कभी भी किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें।

• आंखों से कोई चीज निकालने के लिए रूई, कॉटन स्लैब आदि का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसके रेशे आंखों में चिपक कर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं।

• आंखों में कोई केमिकल या जलन वाली चीज जाने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ध्यान रखें, जब आंख में कुछ चला जाए तो ज़ोर से उसे मसले नहीं। ऐसा करने से वो कचरा या कण आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है और, ज्यादा गहराई में फंस सकता है।