प्याज का रस कैसे निकाले ? खाली पेट प्याज के रस का सेवन करने से होते है ये लाभ और नुकशान….

प्याज का रस कैसे बनाये, ये रस से क्या लाभ होते है….

प्याज पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। प्याज में शरीर के लिए लगभग जरूरी पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा होती है जैसे फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, जिंक और विटामिन सी,बी आदि। प्याज खाने से शरीर को न सिर्फ पर्याप्त पोषण मिलता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। बहुत से लोग प्याज को सलाद के तौर पर खाते हैं, सब्जियों में मसाले के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, साथ ही प्याज के रस का भी सेवन करते हैं। वैसे तो आप प्याज का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं,लेकिन अगर आप खाली पेट प्याज के रस का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं खाली पेट प्याज का रस पीने से क्या फायदे मिलते हैं।

प्याज का रस कैसे निकाले :

सबसे पहला तरीका तो यह है कि आप प्याज को छोटे छोटे टुकड़ों के अंदर काटें और उसके बाद आपको इनको मिक्सी के अंदर डाल देना चाहिए। इस तरह से आप करते हुए प्याज के रस को निकाल सकते हैं। यह एक बहुत ही अच्छा तरीका है और उसके बाद आप प्याज के रस को बालों मे लगा सकते हैं।
‌‌‌
यदि आपके यहां पर मिक्सी वैगरह नहीं है तो फिर आप यह तरीका प्रयोग मे ले सकते हैं कि प्याज को बारिकी से पीस लें और उसके बाद उनको उबालें । ऐसा करने से भी आप प्याज के रस को निकाल सकते हैं।
‌‌‌
प्याज के रस को निकालने का एक तीसरा तरीका यह है कि आप प्याज के रस को निकालने के लिए प्याज के छोटे छोटे टुकड़े करते हुए लुगदी बना लें। और उसको पानी के अंदर छोड़ दें। ऐसा करने के बाद उनको निचोड़ लें। ऐसा करने से आप प्याज के रस को निकाल सकते हैं। ‌‌‌यह आपके लिए काफी अधिक फायदेमंद होगा।

खाली पेट प्याज के रस का सेवन करने से होते है ये लाभ :

बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद :

प्याज के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए काफी सहायक मानी जाती है। इसलिए जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हो, उन्हें प्राथमिक उपचार के तौर पर प्याज के जूस का सेवन कराया जा सकता है।

पीलिया के निदान के लिए फायदेमंद :

पीलिया के निदान में भी प्याज सहायक होता है। इसके लिए आँवले के आकार के आधा किलो प्याजों को बीच में से काट कर सिरके में डाल दीजिए। जरा सा नमक और कालीमिर्च भी डाल दीजिए। प्रतिदिन सुबह-शाम एक प्याज खाने से पीलिया दूर होगा।

रक्त संचार बढ़ाने के लिए फायदेमंद :

शरीर के सभी अंगों तक खून का संचार होना बेहद जरूरी है। यदि किसी अंग में खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है, तो यह कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। प्याज का जूस पीने से शरीर का रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है। सुबह खाली पेट प्याज का जूस पीने से हाजमा भी ठीक होता है और एसिडिटी की समस्या ठीक हो जाती है।

स्वस्थ त्वचा के लिए:

स्वस्थ त्वचा को बनाए रखने में भी बायोटिन महत्वपूर्ण है। मुंह के लक्षणों के उपचार के लिए शहद या जैतून का तेल के साथ मिश्रित प्याज का रस सबसे अच्छा इलाज माना जाता है। प्याज भी सूजन-विरोधी सब्जी है, इसलिए प्याज में सक्रिय यौगिकों लाल और सूजन को कम कर सकती हैं जो आमतौर पर मुँहासे जैसी त्वचा की स्थिति से जुड़ी होती हैं। यह गाउट और गठिया जैसे स्थितियों से जुड़ा दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

सूजन को कम करे :

प्याज के रस का फायदा यह भी है कि यह सूजन को कम कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्याज के रस में एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एंटीइन्फ्लामेट्री (सूजन कम करने वाला) गुण पाया जाता है। इस कारण प्याज के रस का सेवन सूजन और दर्द की समस्या में राहत पहुंचा सकता है।

बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे :

बालों के स्वास्थ्य के लिए भी प्याज के रस को उपयोगी माना जा सकता है। दरअसल, प्याज के रस से संबंधित एक शोध में माना गया है कि यह बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही एलोपेसिया एरेटा जैसी बाल झड़ने की समस्या में भी कारगर साबित हो सकता है। इस तथ्य के आधार पर प्याज के रस को बालों के विकास के लिए उपयोगी माना जा सकता है।

खाली पेट प्याज के रस का सेवन करने से होते है ये नुकशान :

  • प्याज से कई लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
  • हार्ट बर्न की शिकायत होने पर प्याज के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से समस्या और बढ़ सकती है।
  • जिन लोगों को ब्लड शुगर लेवल पहले से लो रहता है, उनको प्याज के रस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल काफी लो हो सकता है।
  • कुछ लोगों को प्याज के सेवन से पेट गैस, जलन और उल्टी की समस्या हो सकती है। अगर आपको इनमें से कुछ भी समस्या नजर आ रही है तो आप प्याज का सेवन ज्यादा न करें।
  • कई लोगों को प्याज के सेवन या प्याज के रस को स्किन पर लगाने से रैशेज हो सकते हैं। अगर आपको प्याज के रस से खुजली का रैशेज की शिकायत हो रही है तो आप इसके इस्तेमाल से बचें।
  • गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत और खान-पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्याज का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है इससे सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।